A2Z सभी खबर सभी जिले की

आशा अभियान के तहत”बाल विवाह को कहे ना” विशेष जागरूकता अभियान:-

15.02.2026 आशा अभियान के तहत”बाल विवाह को कहे ना” विशेष जागरूकता अभियान:-
माननीय रालसा, जयपुर तथा श्रीमान विक्रम सिंह जी भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महादेव ट्रांसपोर्ट कं. महादेव मंदिर के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, पाली मे आयोजित हुआ। इस शिविर में मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा उपस्थित जनसमूह /श्रमिकों को बाल विवाह,बालविवाह के कारण, सरकारी प्रयास, बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, ‘न्याय आपके न्याय आपके द्वार लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान’ के तहत लोक लोक उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली,पानी, परिवहन, बैंकिंग,बीमा स्वास्थ्य सेवाएं भू संपदा सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की,बाल विवाह को कहे ना की शपथ दिलाई, इस शिविर मे कार्यक्रम में हिम्मता राम भाटी अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी सम्बोधित किया, उन्होंने कहा कि आज आमजन मे जागरूकता व सरकारी प्रयास से ही बालविवाह कम हो रहे हैं। राधेश्याम भाटी समाजसेवी ने नशा मुक्ति, नशे से दूर रहने एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।समाजसेवी इस शिविर मे अमित अग्रवाल सचिव, देवीसिंह चौहान उपाध्यक्ष, मनोहर सिंह, गौतम हजारी राम,उम्मेद सिंह, जतनो देवी, मधु अग्रवाल, रीना भाटी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!