A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

मेरा बादलों से नहीं कोई सम्बन्ध अगर है तो कोई सबूत देए भाई बिंदर सिंह खलसा

IMG 20250115 WA0716

मेरा बादलों से नहीं कोई सम्बन्ध अगर है तो कोई सबूत देए भाई बिंदर सिंह खलसा

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

मेरा बादलों के साथ कोई संबंध नहीं है जो बार बार मुझ पर आरोप लगा रहे है कि बादलों की गोद में जाकर बैठ गए है या तो वों साबित करें कि मेरा बादलों से सम्बन्ध है अगर साबित नहीं कर सकते तो वो इस बयान पर माफ़ी मांगे।
ये बात यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में कालांवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 से चुनाव लड़ रहे बिंदर सिंह खालसा ने बुधवार को गांव चकेरीयां में डोर टू डोर प्रचार करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि
इस चुनाव में सिख संगत, संत समाज, सिख संगठनों और क्षेत्र की आम जनता ने चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें उनको लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, इस चुनाव अभियान दौरान गांव के लोगों ने उनकों पुरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए नई भर्तियां की जाएंगी तथा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। धार्मिक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शिक्षा के विकास तथा नशे के उन्मूलन के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शांति पूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे है जिसमें उन्हें लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिंदर सिंह को सिरोपा साहिब देकर सम्मानित किया गया, इस मौके काफ़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही,

Back to top button
error: Content is protected !!