A2Z सभी खबर सभी जिले की

भास्कर हमेशा नई पहल करता चला आया हैं – विधायक डाॅ. धाकड़

दैनिक भास्कर पंचांग का किया विमोचन

गंगरार, दैनिक भास्कर हमेशा नवाचार कर नई पहल करता चला आया हैं। उक्त विचार बेगू विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. सुरेश धाकड़ ने गंगरार के दैनिक भास्कर पंचांग के विमोचन कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा पाॅजिटीव मन्डे के साथ साथ प्रतिदिन नये नवाचार कर समाज को जागरूक रखने की पहल करता चला आया हैं। उन्होने दैनिक भास्कर को बधाई देते हुए पंचांग 2025 का विमोचन किया। जानकारी देते हुए दैनिक भास्कर संवाददाता भगवान लाल बिलवाल ने बताया कि बिलवाल पब्लिसीटी एण्ड न्यूज एजेन्सी द्वारा दैनिक भास्कर पंचांग 2025 में प्रमुख व्रत, त्योहारों, जयन्ती एवं दिवस की जानकारीयों सहित हिन्दी तिथियों का समावेश किया गया हैं। जो कि पाठकों को प्रतिदिन की जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा। दैनिक भास्कर द्वारा प्रति वर्ष पाठकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पंचांग का प्रकाशन करता आ रहा हैं। IMG 20250115 WA0047विमोचन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच अशोक जैन, भाजपा मिडिया प्रभारी एवं व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अमन रजक, कमल धाकड़, कालु नाथ, कालुराम धाकड़, प्रकाश धाकड़, भास्कर माकेटिंग एक्ज्युटीव मोहित कुमार, नारायण प्रजापत लक्ष्मण प्रजापत, अनिल श्रीमाल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
फोटो:

Back to top button
error: Content is protected !!