
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया के निर्देश अनुसार एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा उपस्थिति में मकरोनिया के प्रत्येक वार्डों में सफाई अभियान निरंतर जारी है उसी क्रम में वार्ड क्रमांक 03 दीन दयाल नगर में सफाई अभियान चलाया गया एवं दवाई का छिड़काव भी किया गया आज वार्ड 03 में स्थित मुक्ति धाम की साफ सफाई, मुख्य सड़कों की सफाई की गई। रोड किनारे डले मलवे को उठाया गया नालियों की साफ सफाई की गई। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि राजा रिछारिया सभी जनप्रतिनिधि के द्वारा सफाई में सहयोग कर श्रमदान किया गया। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष ने बताया यह अभियान निरंतर जारी रहेगा मकरोनिया को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी इस अभियान में सहभागी बने ओर मकरोनिया को स्वच्छ सुंदर मकरोनिया बनाने में सहयोग करे।इस अवसर स्वास्थ्य विभाग में सभापति एवं पार्षद विवेक सक्सेना लोक निर्माण विभाग के सभापति बलबंत सिंह ठाकुर,पार्षद नरेंद्र सिंह ठाकुर,पार्षद प्रतिनिधि,कमलेश कुशवाह,आर डी शर्मा,आर एन मिश्रा,आर पी मिश्रा पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल रोहित, कमल राठौर महामंत्री हरलाल साहू,भगवान दास मासाहब, अंकित श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सफाई मित्र उपस्थित रहे।





