A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

राग्यश्री बामनिया ने जबलपुर मे आयोजित चयन प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए मध्यप्रदेश हॉकी टीम मे अपना स्थान प्राप्त किया

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार 29 जुलाई 2025। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर धार की खिलाड़ी सुश्री राग्यश्री बामनिया का चयन 15वीं हॉकी इण्डिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चौम्पियनशीप 2025 के लिए चयन हुआ है। उक्त चौम्पियनशीप 1 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक आन्ध्रप्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय चौम्पियनशीप में मध्यप्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। राग्यश्री बामनिया ने जबलपुर मे आयोजित चयन प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए मध्यप्रदेश हॉकी टीम मे अपना स्थान प्राप्त किया धार 29 जुलाई 2025। राग्यश्री बामनिया विगत 3 वर्षाे से खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर धार मे हॉकी कोच मनीष सोलंकी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। मनीष सोलंकी हॉकी कोच के द्वारा बताया गया कि राग्यश्री प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है व प्रशिक्षण केन्द्र पर नियमित रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा उनका पूर्व मे भी 2 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ है।

राग्यश्री की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य, जिला हॉकी संघ धार के अध्यक्ष छोटू शास्त्री एवं रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम बिश्नोई ने बधाई एवं शुभकामना दी। उक्त जानकारी हॉकी प्रशिक्षण मनीष सोलंकी ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!