उत्तर प्रदेशबस्ती

कुदरहा विकासखंड का भैडवा ग्राम पंचायत बना भ्रष्टाचार का गढ़, जिम्मेदार मौन

अजीत मिश्रा (खोजी)

कुदरहा – बस्ती

कुदरहा विकासखंड का भैडवा ग्राम पंचायत बना भ्रष्टाचार का गढ़, जिम्मेदार मौन।‌प्रतिदिन 105 मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी कार्यस्थल पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं । मोबाइल से मोबाइल पर खींचकर लगा रहे हैं फोटो, कागजो में सिर्फ चल रहा है कार्य।

NMMS के पोर्टल पर साफ देखा जा सकता है कि फोटो से फोटो 18 मास्टर रोल में लगाई जा रही है हाजिरी।

01 अगस्त के हाजिरी के चल रहे हैं 6 कार्यों पर 14 मास्टर रोल जिसमें 105 मजदूर सिर्फ कागजों में कर रहे हैं कार्य। सभी 14 मास्टर रोल का लोकेशन प्रधान के घर के अगल-बगल का घर है जहां से सभी 6 कामों का लगा रहे हैं जियो टैगिंग। मनरेगा योजना को मटिया पलीत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे जिम्मेदार सरकारी धन का कर रहे हैं बंदर बांट। घूसखोरी और कमीशनखोरी कालाबाजारी में मनरेगा दूरदर्शी योजना अब धरातल पर नहीं, केवल कागजों में चल रहा कार्य।

सूत्रों की माने तो सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकार यहां तक की जिले तक जाता है कमीशन इसीलिए नहीं होती कोई कार्रवाई। 105 मजदूर केवल कागजों में कर रहे हैं कार्य, धरातल पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं । कैसे होगा गरीबों का उद्धार, जब गरीबों का हक डकार रहे जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी।

उपरोक्त प्रकरण जनपद बस्ती के विकासखंड कुदरहा के ग्राम पंचायत भैडवा का है।

Back to top button
error: Content is protected !!