?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलासिवनी

*मंडला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित *मिशन साहसी* अभियान, 11 से 19 नवंबर तक*

*मिशन साहसी - मेकिंग ऑफ द फीयरलेस*

IMG 20241111 WA0015#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP हेमंत नायक✍️✍️

Mp न्यूज़:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित *मिशन साहसी* अभियान, 11 से 19 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा का आत्मविश्वास जगाना और उन्हें उत्पीड़न से लड़ने के लिए सशक्त बनाना है। मिशन साहसी के अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षित मार्शल आर्ट विशेषज्ञों और सुरक्षा प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाते हैं।

यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के मुद्दों पर जागरूकता और इग्नोरेन्स की स्थिति को बदलने का भी प्रयास है। इस अभियान की टैगलाइन “मेकिंग फीयरलेस” है, और इसमें छात्राओं को सरल वस्तुओं जैसे हेयर पिन, पेन, दुपट्टा और चप्पल का उपयोग कर आत्मरक्षा करना सिखाया जाता है।मंडला नगर में विभिन्न निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। अन्य इच्छुक छात्राएं भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर इसमें भाग ले सकती हैं।

मंडला नगर के विद्यार्थी परिषद मंत्री, प्रिंस सिंह ने जानकारी दी कि इस अभियान का समापन 19 नवंबर को एक मेगा शो के रूप में किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी आत्मरक्षा की सीखी गई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।IMG 20241111 WA0015

Back to top button
error: Content is protected !!