
अयोध्या की समाजवादी पार्टी की महिला महानगर इकाई ने मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। और आज नगर कोतवाली अयोध्या में समाजवादी पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध जोरदार विरोध दर्ज किया। और कहा की यह केवल एक महिला सांसद पर टिप्पणी नहीं है, बल्कि हर उस महिला का अपमान है जो समाज में नेतृत्व कर रही है। महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल नगर कोतवाल अश्वनी पांडे को ज्ञापन
सौंपते हुए एफ आई आर दर्ज कर प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग किया और कहा की मौलाना या साधु संत कोई भी अगर महिलाओ का अपमान करगे ये कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। महिला अगर चंडी और दुर्गा का रूप लेगी। तो जूते से बात करेगी चाहे वह कोई भी हो।वही मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी की महिला इकाई में भारी रोष व्याप्त है।