?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता — चोरी की वारदात का किया खुलासा, नकदी व जेवरात के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना विशुनपुरा पुलिस ने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने शातिर चोर सुरेश जायसवाल उर्फ मुंशी पुत्र शंकर जायसवाल, निवासी घुघुली थाना घुघुली जनपद महराजगंज, हाल पता बरवा बभनौली, थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी हुए कीमती आभूषण व ₹26,280/- नकद बरामद किए गए हैं।

              घटना का संक्षिप्त विवरण

कुछ दिन पूर्व थाना विशुनपुरा क्षेत्र के एक घर में चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसमें घर से नकदी और आभूषण गायब हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। टीम द्वारा की गई सतत निगरानी, मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीति के चलते आखिरकार अभियुक्त को धर दबोचा गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए चोरी का माल पुलिस को सौंप दिया। बरामदगी में नकदी ₹26,280/- के साथ-साथ कई सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

अपराध निरीक्षक अनिल सिंह यादव, थाना विशुनपुरा
उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल वैष्णो प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह,कांस्टेबल अनूप पाण्डेय,कांस्टेबल रविप्रकाश यादव
थाना प्रभारी ने टीम को प्रशंसा पत्र देने की संस्तुति की है और कहा है कि “अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

जनता में बढ़ा पुलिस पर विश्वास

इस खुलासे के बाद क्षेत्रीय जनता में राहत की सांस ली गई है। विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता।

रिपोर्टर.. मान्धाता कुशवाहा “वंदे भारत न्यूज”

Back to top button
error: Content is protected !!