?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेश

बैरिया के कटान प्रभावित गांवों की सुरक्षा को लेकर जल शक्ति मंत्री से मिलीं डॉ. मधु सिंह

नौरंगा, शिवाल मठिया, उदई छपरा, गोपालपुर, गोपालपुर टाड़ी व दुबे छपरा समेत सभी संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल जियो बैग लगाने और कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग

बलिया। बैरिया विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने बैरिया विधानसभा के कटान प्रभावित क्षेत्रों की गंभीर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा एवं सरयू नदी के बढ़ते कटान से बैरिया विधानसभा के कई गांवों पर संकट लगातार गहराता जा रहा है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जन-धन की भारी क्षति हो सकती है।डॉ. मधु सिंह ने मंत्री को बताया कि नौरंगा, शिवाल मठिया, उदई छपरा, गोपालपुर टाड़ी, दुबे छपरा सहित बैरिया विधानसभा के सभी कटान प्रभावित क्षेत्रों में नदी का कटान तेजी से हो रहा है। इसके कारण सैकड़ों परिवारों के घर, कृषि भूमि, संपर्क मार्ग तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियां खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।उन्होंने मांग की कि सभी संवेदनशील स्थलों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर युद्धस्तर पर जियो बैग लगाए जाएं तथा आवश्यक कटानरोधी कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि संभावित आपदा को रोका जा सके और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कटान प्रभावित गांवों के लोग शासन से त्वरित राहत एवं सुरक्षा की अपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा बिना विलंब प्रभावी कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है।जल शक्ति मंत्री ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।डॉ. मधु सिंह ने कहा कि बैरिया विधानसभा के प्रत्येक कटान प्रभावित गांव की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के जीवन, आवास और कृषि भूमि की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर लगातार प्रयास करती रहेंगी।IMG 20260706 WA0007

Back to top button
error: Content is protected !!