?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न-2989 परीक्षार्थी हुए शामिल…….

सुरक्षा व्यवस्था के बीच 09 केन्द्रो में हुई परीक्षा,अधिकारीयों नें लिया जायजा......

20250803 215240 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/समृद्ध भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे(पेंड्रावन)सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहाँ कुल 3358 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2989 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 369 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के एसडीओ जितेंद्र वर्मा तथा उप अभियंता उत्तम कंवर ने परीक्षा के संचालन की निगरानी की।

परीक्षा सम्पन्न होने के बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के प्राचार्य एस.आर. बैरागी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी शिक्षकों के साथ एक स्मृति ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Back to top button
error: Content is protected !!