A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनमौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

उपकारा नगर ऊंटारी को शीघ्र शुरू करवाने की दिशा में तेजी का निदेश ,उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

NH-39 झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर विधि-व्यवस्था की भी की समीक्षा

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर:शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (सब-जेल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, सुरक्षा मानकों, जल-विद्युत आपूर्ति, कैदियों के आवासीय प्रावधानों एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने जेल परिसर के सभी वार्डों का स्वयं निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

20250719 152216

उन्होंने कहा कि नगर ऊंटारी उपकारा को शीघ्र कार्यशील बनाया जाएगा ताकि जिला में कारागार प्रबंधन और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी हो सके। साथ ही, कारा के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अभियंताओं को कड़ी हिदायत दी गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आगामी वर्ष की शुरुआत से उपकारा को पूरी तरह से संचालन में लाने का लक्ष्य रखा गया है।20250719 152222

20250719 152230इस निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त श्री यादव ने गढ़वा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-39) पर झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट का भी दौरा किया। वहां उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, निगरानी तंत्र एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सतत मजबूत बनाए रखा जाए।20250719 152226

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगरानी और वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि राज्य की सीमाओं पर कानून व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!