A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव की विशाल प्रतिमा होगी स्थापित|

मुख्य अतिथि होंगे लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पांडे|

IMG 20260804 WA0070 1जावरा—नगर के धार्मिक एवं पवित्र स्थल श्री आनंदी हनुमान मुक्तिधाम (शमशाम घाट)परिसर में भगवान शिव (महादेव जी) की भव्य मूर्ति की स्थापना की जा रही है। पावन अवसर पर 9 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन एवं स्थल निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे शिरकत करेंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न होगा। मुक्तिधाम परिसर में महादेव जी की मूर्ति स्थापना का यह धार्मिक एवं जनहितकारी कार्य स्वर्गीय कल्याणमल अग्रवाल परिवार (सबका कल्याण) के मुख्य सौजन्य से संपन्न होने जा रहा है।

श्री आनंदी हनुमान मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद, सचिव चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष टुकड़िया, मंदिर निर्माण समिति संयोजक राजेश धाकड़, दशरथ कसानिया एवं सदस्यगणों ने समस्त गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!