A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही, क्रषणा इंटरप्राइजेस से गोवर्धन प्योर गाय का घी के सैंपल लेकर 36 जार जप्त किया गया

FB IMG 8257483006078324817

IMG 20260809 184228सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश शासन के नियंत्रक (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) तथा सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन सागर के निर्देशों के परिपालन में जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा मल्लापुरा, तुलसीनगर वार्ड स्थित ‘कृष्णा इंटरप्राइजेस’ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म से ‘गोवर्धन प्योर काऊ घी’ (Gowardhan Pure Cow Ghee) का खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लिया गया तथा संदेह के आधार पर 500 ml के 36 जार (कुल 18 लीटर), अनुमानित कीमत ₹ 16,000/- को जप्त कर सील किया गया। जप्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजनों के स्वास्थ्य एवं जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध जिले में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों पर अधिनियम के तहत कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!