A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस लाइन में सिंहस्थ ड्यूटी हेतु 11 वे प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, 85 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एक सप्ताह लेगे प्रशिक्षण

FB IMG 8922429275848353013

FB IMG 4199612188560969827सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन सागर में सिंहस्थ ड्यूटी हेतु 11वें प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा पुलिस लाइन हाल में किया गया।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी उपस्थित रहे
इस प्रशिक्षण बैच में सागर जिले के 85 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान आवश्यक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद, संचार व्यवस्था एवं ड्यूटी के दौरान आवश्यक सावधानियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए प्रत्येक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी का प्रशिक्षित, अनुशासित एवं संवेदनशील होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों में टीम भावना के साथ समन्वयपूर्वक कार्य करने, त्वरित निर्णय लेने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
सागर पुलिस द्वारा सिंहस्थ ड्यूटी के लिए लगातार प्रशिक्षण बैच आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पूरी तैयारी एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!