A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी के फूलपुर में घरेलू कलह के बाद दर्दनाक हादसा: पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी

वाराणसी के फूलपुर में घरेलू कलह के बाद दर्दनाक हादसा: पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी

वाराणसी के फूलपुर में घरेलू कलह के बाद दर्दनाक हादसा: पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसीजिले के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करखियांव (धनखरी) गांव में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति से हुई मामूली कहासुनी के बाद 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में सन्नाटा पसरा है।

कमरे में सो रहे पति की नींद खुली तो उड़ गए होश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करखियांव गांव निवासी उदयभान यादव की पत्नी रिंकी यादव (35 वर्ष) शनिवार रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद अपने पति के साथ प्रथम तल स्थित कमरे में सोने चली गई थी। सोने से पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई, जिसके बाद दोनों सो गए।

रात करीब 12:30 बजे जब उदयभान की आंख खुली, तो रिंकी बिस्तर पर नहीं थी। शंका होने पर जब वह खोजते हुए दूसरे तल पर बने कमरे में पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गया। रिंकी साड़ी का फंदा बनाकर सीलिंग से लटकी हुई थी। पति के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर दौड़ पड़े।अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों ने आनन-फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पिंडरा ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका का मायका जौनपुर जिले के रतनूपुर में है और उसकी शादी वर्ष 2009 में उदयभान के साथ हुई थी। रिंकी अपने पीछे दो मासूम बेटों (उम्र क्रमशः 13 वर्ष और 11 वर्ष) को छोड़ गई है।

मृतका के भाई राहुल की तहरीर पर फूलपुर थाने के उपनिरीक्षक आकाश गोंड ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!