
।। छत्तीसगढ, सोमवार 10 अगस्त 2026 ।।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में हाॅकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार प्रदेश में हाॅकी लीग का आयोजन किया जायेगा । जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ मे यह हाॅकी लीग सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू किया जा सकता है। छग प्रदेश भर में उत्कृष्ट खिलाड़ीयों का चयन करके छह टीमें तैयार की जायेंगी। जानकारी अनुसार खेल विभाग शीघ्र ही हाॅकी लीग की तारीख और उनके टीमों की घोषणा करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में हाॅकी लीग के सभी मैच छग की राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में मैच खेले जायेंगे । इस हाॅकी लीग में बिलासपुर, रायपुर, बस्तर, सरगुजा, रायगढ़-जशपुर, राजनांदगांव से हाॅकी खेलने वाले खिलाड़ीयों की छह टीमें होंगी।.प्राप्त जानकारी अनुसार छग के उप मुख्यमंत्री एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री अरूण साव जी के दिशानिर्देश पर खेल विभाग के अधिकारी और छग. हाॅकी संघ के पदाधिकारी इसको लेकर पूरी तैयारी कर रहें हैं । खिलाड़ियों के चयन के लिए सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी मंगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी रहेंगे, जिनमें कि 14से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ प्रदेश के रहेंगे। जूनियर श्रेणी में खेल रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी हाॅकी लीग में अवसर दिया जायेगा। प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर निश्चित मैच फीस दी जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच जैसा अनुभव दिलाने के लिए अभ्यास और मैच की अलग अलग जर्सी के साथ साथ दो बेहतर किट भी उपलब्ध करवाई जायेंगी ।







