
।। नागपुर, सोमवार 10 अगस्त 2026 ।।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: नागपुर के रियल एस्टेट मार्केट में फैली हुई भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी.और महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी ने यह स्पष्ट किया है कि नागपुर शहर मे नई संपत्तियों के पंजीकरण पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है। केंद्रीय मंत्री और नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने संपत्ति पंजीकरण पर प्रतिबंध संबंधी खबरों को असत्य बताते हुए कहा कि उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है।







