

पलवल /भूप सिंह सैनी रिपोटर
हर हर महादेव के नारो के साथ सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने खेरा देवत मंदिर पर भक्ति भाव से किया जल अभिषेक.सावन के पावन दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, फूल और फल अर्पित किए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे।
शिव भक्तों का कहना है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। मंदिरों में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।







