
Korba News :– ग्राम पंचायत कुरुडीह की मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग कीचड़ से लतपथ, ग्राम पंचायत कुरुडीह में विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं की ही मुहर नहीं लग सकी है। कम बारिश में ही गली कीचड़ से लतपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में रहने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिस वजह से हल्की बारिश में ही गली में गंदगी हो जाती है। इसमें मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे है। ग्रामीणों को रोज समस्या हो रही है। कीचड़ के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी व आक्रोश है।
बीमारियों का खतरा: जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर है।
कुरुडीह के ग्रामीणों के अनुसार गली से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने एवं मुरम की जगह मिट्टी को पाट दिया गया है। जिसके वजह से गली पर ही पानी ठहर रहा है और कीचड़ की स्थिति बन रही है। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग को जनप्रतिनिधियों से गली की सीसीकरण किये जाने का सुझाव भी रखा था। लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया है। गली में कीचड़ की प्रमुख समस्या को जनप्रतिनिधि अब तक दूर नहीं कर पाएं है। चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते है। लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गली में दलदल से पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ग्रामीणों को समस्या में डाल सकती है, किंतु समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता बिलकुल भी नजर नहीं आ रही।






