A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 72 लीटर अवैध शराब, बंडा पुलिस ने दबोचा

IMG 20260810 080735सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भड़राना-खाहरमऊ रोड पर एक बिना नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार से 72 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत करीब 70 हजार रुपये का माल जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 8-9 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑल्टो कार के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध सिल्वर कलर की ऑल्टो कार को चेक किया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में खाकी रंग के सात कार्टून और सीट पर एक कार्टून मिला। कार्टूनों की जांच करने पर डीसीआर सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की कंपनी की शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 400 पाव यानी 72 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही बिना नंबर की सिल्वर कलर ऑल्टो कार, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है, को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से यश सिंह पिता सुनील लोधी (22 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10, बंडा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 587/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!