

हर हर महादेव जय भोले नाथ जैसा कि हम सभी जानते हैं कि श्रावण मास का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं भक्ति का माह माना जाता है जिसमें भगवान भोलेनाथ की अनन्य भक्त देश भर में अलग-अलग जगह पर भव्य तरीके से एवं पूर्ण उत्साह के साथ कावड़ यात्रा को निकलते हैं ऐसा ही एक भव्य नजारा पलेरा नगर में देखने को मिला जहां पर भगवान भोलेनाथ की अन्य भक्तों ने पूर्ण उत्साह एवं हर्ष के साथ भगवान भोलेनाथ की कावड़ यात्रा निकाली एवं यह कावड़ यात्रा पलेरा के पठेश्वरी मंदिर से निकाली गई इस यात्रा में नगर के बड़े बुजुर्गों से लेकर बहन बेटियों एवं अन्य छोटे-छोटे कई बच्चों ने इस कावड़ यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया भाग लिया। एवं इस यात्रा का समापन पलेरा नगर के लार गाँव के श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर किया गया। एवं मार्ग में हर जगह प्रसाद वितरण किया गया। एवं इस यात्रा की मुख्य तैयारी करने में भास्कर चौरसिया अन्ना चौरसिया बट्टन गुप्ता बबलू गुप्ता गुड्डू दमेले इन सभी की इस कावड़ यात्रा की तैयारी में मुख्य भूमिका रही जिसमें इन श्रद्धालुओं ने बर्फ से बाबा बर्फानी महादेव की शिवलिंग तैयार कर कावड़ यात्रा में निकाली जिस पर सभी भक्तों ने पुष्प बेलपत्र एवं अन्य पूजा सामग्री बाबा बर्फानी महादेव को समर्पित की।। एवं सभी नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं को भरपूर सहयोग मिला। 





