A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना गोपालगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 22वर्ष से अधिक समय से फरार स्थाई वारंटी मकरोनिया से गिरफ्तार

IMG 20260811 175023सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन , नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुराने एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोपालगंज पुलिस ने 22 वर्ष से लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे वारंटी संजय सिंह पिता स्व. अवधविहारी सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी शांतिविहार रजाखेड़ी मकरोनिया को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटी के विरुद्ध थाना गोपालगंज के प्रकरण क्रमांक 896/2003 एवं थाना गोपालगंज की 37 साल पुराने सन् 1989 के अपराध, अपराध क्रमांक 342/1989, धारा 324, 506 भादवि में न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। 22 साल दिन पुराने स्थाई वारंट की तामील थाना गोपालगंज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता है। लंबे समय से लंबित वारंटों की तामील हेतु पुलिस द्वारा लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस के मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रजाखेड़ी मकरोनिया स्थित शांतिविहार कॉलोनी के पास दबिश देकर वारंटी संजय सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत दोपहर 13:45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दी गई। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 22 वर्ष से अधिक समय से लंबित स्थाई वारंट की तामील थाना गोपालगंज पुलिस की पुराने एवं लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई और मजबूत सूचना तंत्र का महत्वपूर्ण परिणाम है।सराहनीय भूमिका मे प.आर. 666 कैलाश सेन, आर. 837 दशरथ, आर. 1556 अंकित, आर. 1203 रणबीर, आर. 1276 अंकित, आर. 933 आनंद एवं आर. 219 देवेंद्र , थाना मकरोनिया से आरक्षक शुभम विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!