A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर में निकलेंगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुड़ेगा शहर

IMG 20260811 191945सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर आज सागर शहर में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रभक्ति के इस पावन उत्सव में शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्ध नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड के कैडेट्स, खिलाड़ी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं एकजुट होकर हिस्सा लेंगे।कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा लहराएं और आज की इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें। यात्रा का समय और निर्धारित मार्ग: यह तिरंगा यात्रा दोपहर 1:30 बजे तीन बत्ती स्थित म्यूनिसिपल स्कूल परिसर से देशभक्ति के जयघोष के साथ प्रारंभ होगी। म्यूनिसिपल स्कूल (तीन बत्ती) से प्रारंभ,जामा मस्जिद मार्ग,राधा तिराहा,पुनः जामा मस्जिद, कीर्ति स्तंभ व परकोटा, तीन बत्ती पर भव्य समापन,प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस भव्य आयोजन के साक्षी बनें और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एकजुट होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं। देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान एक व्यापक जन-आंदोलन के रूप में आगामी 17 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी क्षेत्रों में तिरंगा से प्रेरित विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें कला प्रदर्शनियां, तिरंगा रंगोली, बुनाई, सजावट, विशेष प्रकाश व्यवस्था, नुक्कड़ नाटक, तिरंगा संगीत कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके साथ ही हमारे सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों के सम्मान में विशेष रूप से पत्र लेखन कार्यक्रम भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिले में तिरंगा मेला, कंसर्ट, बाइक व ई-बाइक रैली, तिरंगा ट्राइकिल रैली, भव्य तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण और तिरंगा एंथम जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन आम जनता की भागीदारी से किया जाएगा। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से डिजिटल सहभागिता की भी अपील की है, जिसके तहत नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अधिकारिक हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इसे सफल बना सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!