
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र के बम्हौरी गांव में सोमवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय भगवती कुशवाहा, उनके 2 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और 3 वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला। प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे घरेलू विवाद एक संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





