
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *केसली वन विभाग ने सागौन इमारती काष्ठ के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल सहित 14 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। जब्त सागौन की कुल मात्रा 1.710 घन मीटर बताई गई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। वन सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई 7 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे पीडब्ल्यूडी तिराहा, सहजपुर-केसली मार्ग पर की गई। वन विभाग की टीम को सागौन इमारती काष्ठ के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अशोक लीलैंड पिकअप क्रमांक MP 17 ZJ 9179 तथा सीटी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 NA 1996 को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहनों से 14 नग सागौन इमारती काष्ठ बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले देवेंद्र पिता डेलन सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी सिमरिया, अमित पिता श्रीराम लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी चौरई तहसील गढ़ाकोटा तथा साहब सिंह पिता बहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चौरई तहसील गढ़ाकोटा के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वन विभाग ने कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों सहित जब्त की गई 1.710 घन मीटर सागौन इमारती लकड़ी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





