A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीएम-एसपी ने बागला अस्पताल की इमरजेंसी का किया स्थलीय निरीक्षण, 18 बेड की मिलेगी सुविधा

Screenshot 20260811 075634 Galleryहाथरस। जनपदवासियों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अस्पताल परिसर में संचालित एमडीटीवी अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले करीब दो माह से बागला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवन के निचले तल का जीणोंद्धार एवं रिनोवेशन कराकर इमरजेंसी को वहां स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्तमान इमरजेंसी में सीमित स्थान के चलते करीब 5 से 7 बेड की ही व्यवस्था हो पाती थी,

 

जबकि नई व्यवस्था में लगभग 18 बेड लगाए जा सकेंगे। नई इमरजेंसी में चिकित्सकों और

 

चिकित्सा कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मरीजों के तीमारदारों के लिए भी पर्याप्त एवं व्यवस्थित बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इससे अस्पताल में भीड़ और अव्यवस्था को कम करने में मदद मिलेगी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को हाल ही में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संचालित कराया गया है, जिससे अब ऑक्सीजन की आपूर्ति वहीं से

 

की जा रही है। वहीं प्रस्तावित नई इमरजेंसी के समीप करीब 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार की जा रही है। इससे गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी से तत्काल क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया जा सकेगा।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय को पुराने आपातकालीन कक्ष में स्थानांतरित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही

 

– नई इमरजेंसी में चिकित्सकों के लिए बेहतर सुविधाएं, तीमारदारों के लिए होगी अलग बैठने की व्यवस्था

 

– क्रिटिकल केयर यूनिट से जुड़ेगी नई इमरजेंसी, गंभीर मरीजों को मिलेगा तत्काल उपचार

 

बीएसए कार्यालय, डीआईईटी कार्यालय और सार्वजनिक पुस्तकालय को जोड़ने के लिए सुगम मार्ग बनाए जाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से समन्वय कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। ने जिलाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को नई इमरजेंसी के संचालन से संबंधित शेष कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।Screenshot 20260811 075634 Gallery

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!