
- *शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*
नारनौल। क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित किए।
रेवाड़ी रोड स्थित मोड़ा वाला शिव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा

।






