A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें 33 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश

जनदर्शन 2

गरियाबंद, 11 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत मर्दाकला के दिलीप कुमार मरकाम ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार काटीदादर के योगेन्द्र कुमार ठाकुर ने उचित न्याय दिलाने के लिए, ग्राम दुल्ला के डेहरराम चक्रधारी ने पीएम आवास के लिए स्थान मुहैया कराने के लिए, ग्राम बरबहाली के हीरालाल ने राजस्व रिकार्ड में नाम सुधार कराने के लिए आवेदन सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!