A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच: मनासा के चुकनी गांव के समीप कम ऊंचाई पुलिया से आवागमन बाधित

IMG 20260812 082526
Oplus_131072
IMG 20260812 081831
Oplus_131072

नीमच / मनासा: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दूर-दराज के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़कें बनाई गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है। लेकिन मनासा से चुकनी, ढाकनी, अचलपुरा सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर चुकनी गांव के पास बनी कम ऊंचाई वाली पुलिया बारिश के दिनों में बड़ी समस्या बन जाती है। इस पुलिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों से कम है, जिसके कारण तेज बारिश में जलस्तर बढ़ऩे से पुलिया के ऊपर पानी बहने लगता है और मार्ग बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान पुलिया पार करना दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। तेज बहाव से दुर्घटना की संभावना रहती है। यह मार्ग केवल ग्रामीणों और किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों के आवागमन का भी प्रमुख मार्ग है। पानी भरने से विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है और अभिभावक सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इस स्थान पर एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस कम ऊंचाई वाली पुलिया को ऊंचा कर नया निर्माण करने की मांग की है ताकि बारिश में आवागमन सुचारू रहे और बड़े हादसे से बचा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!