A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तिरंगा यात्रा के अवसर पर गया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू l

*तिरंगा यात्रा के अवसर पर गया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू*

*12 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध*

गया, 11 अगस्त 2026, 12 अगस्त 2026 को समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक आयोजित होने वाली घर-घर तिरंगा वितरण यात्रा एवं गांधी मैदान के दक्षिणी फ्लैंक में प्रस्तावित मानव श्रृंखला के मद्देनजर गया शहरी क्षेत्र में यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम में लगभग 5,000 की संख्या में वरीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
अनुमण्डल पदाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि 12 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक, आपातकालीन वाहनों को छोड़कर, निम्न मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा—

पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ एवं गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

गांधी मैदान के 7 नंबर गेट/चर्च के पीछे से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गेवाल बिगहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

काशीनाथ मोड़ एवं एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दिघ्घी तालाब से समाहरणालय की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

*वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था*

यातायात व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को करीमगंज एवं मिर्जा गालिब मार्ग होते हुए सिकरिया मोड़ की ओर परिचालित किया जाएगा।

गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सड़क की दक्षिणी लेन से पूर्व की भांति किया जाएगा।

वहीं, पीरमंसूर चौक से आने वाले वाहनों को कोयरीबाड़ी, नादरा गंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी एवं गेवाल बिगहा होते हुए परिचालित किया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने आम नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!