

बेगू। क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर आज श्रद्धालुओं द्वारा भगवान नीलकंठ महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान नीलकंठ महादेव के गर्भगृह को जल से भरकर क्षेत्र में अच्छी एवं पर्याप्त बारिश की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना की। भक्तों का मानना है कि भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने से क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बारिश की आस लगाए क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव से जल्द ही अच्छी बरसात होने की प्रार्थना की।
भगवान नीलकंठ महादेव ने भक्तो की प्रार्थना सुनी और भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के कुछ घंटो बाद ही बेगू मे तेज बारिश शुरू हो गई जो समाचार लिखें जाने तक जारी थी




