A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की स्थापना हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

FB IMG 5580999958651345650सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *बुंदेलखंड के प्रमुख शैक्षणिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक केंद्र सागर में हवाई संपर्क की मांग को लेकर सांसद डा.लता वानखेड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर पत्र सौंपा। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, ऐतिहासिक स्थल एरण, गढ़पहरा, राहतगढ़ जलप्रपात एवं नौरादेही अभयारण्य जैसे प्रमुख स्थानों के कारण सागर में पर्यटन, शिक्षा और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘उड़ान’ योजना के माध्यम से देश के छोटे-छोटे शहर हवाई सेवा से जुड़ रहे हैं। सागर में एयरपोर्ट/हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र में निवेश, व्यापार, चिकित्सा सुविधाओं और रोजगार को एक नई दिशा मिलेगी तथा संपूर्ण बुंदेलखंड के विकास को गति प्राप्त होगी। मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!