
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 | गया 🇮🇳
जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के नेतृत्व में जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है।
09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं तिरंगा रैली जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैलियों में विद्यार्थियों का उत्साह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी व्यापक जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आप भी बनें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा!
अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें और राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर को तिरंगे के गौरव से सजाएं और मिलकर देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। 🇮🇳
हर घर तिरंगा 🇮🇳
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज




