A2Z सभी खबर सभी जिले की

चौक पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा 

FB IMG 1786454642834

थाना चौक/महराजगंज

चौक पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुमशुदगी से संबंधित 27 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना चौक में दर्ज गुमशुदगी संख्या 42/2026, दिनांक 08 अगस्त 2026 से संबंधित संजू यादव पुत्री श्रीमूर्ति यादव, निवासी खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज को पुलिस टीम ने तलाश कर सकुशल बरामद किया।

महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों पति भरत यादव एवं माता शशिकला को सुपुर्द कर दिया।

बरामद महिला का विवरण

नाम: संजू यादव

उम्र: 27 वर्ष

पिता: श्रीमूर्ति यादव

निवासी: खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज

चौक पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!