रामपुर मंसूरपुर झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध मेडिकल स्टोरों का बोलबाला जिला हरदोई तहसील संवाददाता शेखर तिवारी
*रामपुर मंसूरपुर झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध मेडिकल स्टोरों का बोलबाला* *जिला हरदोई तहसील संवाददाता शेखर तिवारी* --------------- हरदोई। मल्लावां ब्लॉक क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों का कारोबार धड़ल्ले से चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र के रामपुर मंसूरपुर गांव में हाल ही में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कई मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित किए जा रहे हैं तथा मरीजों से दवाओं के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर स्थानीय स्तर की दवाएं ऊंचे दामों पर बेची जा रही हैं। आरोप है कि कई संचालकों के पास स्वयं का लाइसेंस नहीं है, जबकि कुछ लोग दूसरे के लाइसेंस के सहारे मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर अवैध मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लोगों के कारण मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और आम जनता आर्थिक शोषण का शिकार बन रही है।