A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला को नंबर देना ई-रिक्शा चालक को पड़ा भारी,

शोहरतगढ़-खुनुवा बाईपास के टैम्पो स्टैंड का मामला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़-खुनुवा बाईपास के पास बोरा पेट्रोल पंप मोड़ स्थित टैम्पो स्टैंड पर एक ई-रिक्शा चालक को कथित तौर पर महिला को मोबाइल नंबर देना भारी पड़ गया।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने एक महिला को अपना मोबाइल नंबर दिया, जिससे नाराज होकर महिला ने मौके पर ही चालक की थप्पड़ों से पिटाई कर दी।

FB IMG 1786427156669

FB IMG 1786427164703

घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, महिला को नंबर देने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और विवाद की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!