
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उज्जैन श्रावण माह के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे और भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, श्रावण के दूसरे सोमवार को कुल 5 लाख 86 हजार 497 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं और पूरा उज्जैन नगरी हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजता रहा। श्रावण के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की भव्य सवारी भी निकली, जिसमें भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर पालकी में और श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।





