

KANTH (MORADABAD)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा 25-कांठ के छजलैट मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर लोगों से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांव कुरी रवाना स्थित शहीद जयकुमार सिंह के स्मारक स्थल से हुआ। निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने शहीद जयकुमार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीद के परिवार के सदस्य को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई प्राथमिक विद्यालय कुरी रवाना पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस दौरान राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना हम सभी का दायित्व है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक चौधरी हुक्म सिंह, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, मंडल प्रभारी लकी चौधरी, जिला मंत्री अरुण पंडित, रितिक चौधरी, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, युवा मोर्चा के सुमित दिवाकर, अमन ठाकुर, जितेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, संजीव चौधरी, विश्वेश्वर शर्मा, अखिलेश बिश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह, तनुष चौधरी, जयपाल सिंह, गन्ना समिति डायरेक्टर गौरव कुमार, संजय जाटव, उधम सिंह सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️








