उत्तर प्रदेशसोनभद्र

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा विंढमगंज, बाबा बैद्यनाथ धाम को रवाना हुआ , कांवरियों का जत्था

डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद देवघर की ओर बढ़े कांवरिए—सेवा शिविर में हुआ भव्य स्वागत

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_सावन माह में शिवभक्ति की आस्था से सराबोर करीब 600 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। छह बसों और करीब 20 छोटी गाड़ियों में सवार कांवरिए अपने-अपने गांव के देवी-देवताओं एवं आराध्य देव की पूजा-अर्चना करते हुए विंढमगंज पहुंचे। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव और जय बाबा बैद्यनाथ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।IMG 20260811 WA0067
विंढमगंज पहुंचने पर कांवरियों ने मां काली मंदिर, बाबा डीहवार राम-जानकी मंदिर, सूर्य देव मंदिर, महावीर मंदिर एवं शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। राम-जानकी मंदिर के महंत मनमोहन दास, हृदयानंद, नंदलाल तिवारी, महावीर मंदिर के पुजारी आनंद दुबे तथा मां काली मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी सहित अन्य लोगों ने कांवरियों का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। पूजा-अर्चना के बाद जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।
हर वर्ष की तरह इस बार भी गोपाल मिष्ठान भंडार, रघुवर केसरी, प्रदीप होटल एवं सियाराम होटल की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में खीर, पेड़ा, केला, हलवा, विभिन्न प्रकार के फलाहार, प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कांवरियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया।IMG 20260811 WA0067
जत्थे में राजीव रंजन तिवारी, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमन गुप्ता, पवन कुमार रजक, निरंजन सोनी, यदुनाथ यादव पूर्व प्रधान, मदन वर्मा, संजय यादव, संजय गुप्ता, अमित केसरी, जितेंद्र गुप्ता, गगन गुप्ता, श्याम सुंदर, रवि गुप्ता, राजकुमार, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांवरिया शामिल रहे।
डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर कांवरिए नाचते-गाते और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। “हर-हर महादेव”, “जय शिव शंभू” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के जयघोष से विंढमगंज का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!