

KANTH (MORADABAD)। कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने तथा सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाने को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कांठ केसरी के संपादक राजेंद्र कुमार कश्यप के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। साथ ही पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर बैठक में कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेश शर्मा, संजय यादव, नवदीप शर्मा, शाकिर सैफी, देवेंद्र बिश्नोई, अनिल शर्मा, ओमकार सिंह, सुशील कुमार, पंकज कुमार, संजय कौशिक आदि कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी/सदस्य एवं पत्रकार मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️




