A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोटरी क्लब नारनौल सिटी व बेलाज का तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया*  

महिलाओं ने खेल-गीत-संगीत में जीते आकर्षक उपहार*

*रोटरी क्लब नारनौल सिटी व बेलाज का तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया*

*महिलाओं ने खेल-गीत-संगीत में जीते आकर्षक उपहार*

Screenshot 20260810 160352 WhatsApp
रोटरी की महिलाएं झूला झूलती हुई

Screenshot 20260810 144232 WhatsApp 1

 

*नारनौल।* रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शनिवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में भव्य “तीज महोत्सव” का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिला जेल पुलिस अधीक्षक संजय बांगड़ सपत्नीक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। वही सेठ दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई वाले सुरेश संघी की धर्मपत्नी कामिनी संघी ने भी विशेष रूप से समारोह के लिए पधार कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधान गोपाल मित्तल ने पटका पहनाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक संजय बांगड़ ने कहा कि रोटरी क्लब नारनौल सिटी विभिन्न सामाजिक सरोकार के साथ साथ हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत को भी अपने में समेटे हुए है और भारतीय संस्कृति के पारिवारिक आयोजन समय समय पर करते रहते हैं, जिनसे आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज के रंग में रंगी हुई रौनक बिखेरी। कार्यक्रम के दौरान बेलाज की प्रधान डॉ. ऊषा यादव के सानिध्य में महिलाओं ने बॉल पकड़ो, सिर पर ग्लास संभालना, मनोरंजक सवालों के जवाब, तीज के पारंपरिक गीतों पर डांस सहित अनेक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और झूले झूल कर उत्सव का आनंद उठाया।

मंच का कुशल संचालन महक शुक्ला ने करते हुए महिला सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न गेम्स का संचालन कर माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया। तीज गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. ऊषा यादव ने तीज के त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रकृति और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे, सौहार्द और परंपराओं से जोड़ता है।

रोटरी क्लब नारनौल सिटी के प्रधान गोपाल मित्तल ने सभी सदस्यों एवं बेलाज की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के एवं बेलाज की सभी सदस्यों ने मिलकर तीज का पर्व मनाया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर गोपाल मित्तल, एडवोकेट राजकुमार यादव, नरेश गोगिया, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, संजय गर्ग, हितेश वर्मा, राजकुमार चौधरी, विनय मित्तल, डॉ एमएम रावत, देवेंद्र गर्ग, नवीन गुप्ता, मधुर गर्ग, पवन यादव, दिनेश सांखला, हितेंद्र शर्मा, हितेंद्र मित्तल, पवन गुप्ता, एडवोकेट अनिल गुप्ता, दिनेश गोयल एडवोकेट, रेनू मित्तल, नीलम चौधरी, सारिका गर्ग, गीतांजलि चौधरी, निर्मल जिंदल, गीता गोयल, मुकेश देवी, निधि वर्मा, मोनिका गुप्ता, पूजा गर्ग, संगीता शर्मा, पूनम चौधरी, रेखा रावत, विधि मित्तल, सुचेता गोगिया आदि क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!