A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर तिरंगा के तहत 700मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

तिरंगा रैली में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए विद्यार्थी

।। नागपुर, सोमवार 10 अगस्त 2026 ।।

20260810 114333
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कल रविवार 09 अगस्त 2026 को नागपुर में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली के दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय, देशभक्ति जयघोष से नागपुर शहर के चौराहे गुंजायमान हो उठे।.देशभक्ति के वातावरण में निकाली गई इस तिरंगा रैली ने पूरे नागपुर शहर को भी देशभक्ति जयघोष के साथ साथ देशभक्ति के रंग मे भी रंग दिया।.कल निकाली गई तिरंगा रैली की शुरुआत नागपुर के रामनगर चौक स्थित बाजीप्रभु देशपांडे की प्रतिमा से की गई। तिरंगा रैली को महापौर नीता ठाकरे जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.यह तिरंगा रैली रामनगर से लक्ष्मी भवन चौक से होते हुए शंकर नगर चौक पर पहुंची। तिरंगा रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र करीब 700 मीटर लंबा तिरंगा रहा है, जिसमे आम नागरिको के साथ स्कूली छात्र छात्राएं भी शामिल रहे। कल निकाली गई तिरंगा रैली में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, महापौर नीता ठाकरे जी, विधायक कृष्णा खोपड़े जी, भाजपा शहर अध्यक्ष दपाशंकर.तिवारी जी, सफाई कर्मचारी.आयोग के अध्यक्ष शेरसिंह डागोर, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थाई समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, परिवहन सभापति मंगला खेकरे, आदि विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने क्रांति दिवस के बारे में बतलाया, महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि आज की नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व से परिचित कराने और उनमें देशभक्ति देशसेवा की भावना को जगाने के उद्देश्य से ही यह तिरंगा रैली का आयोजन पूरे देशभर में किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, शिक्षा अधिकारी , क्रीड़ा अधिकारी, एनडीएस पथक वीरसेन तांबे आदि भी उपस्थित रहे।.

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!