A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

त्यौहारों के मौसम में प्रयागराज- विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 12 अगस्त 2026 ।।

छत्तीसगढ—: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में ट्रेनों में भीड़ और अधिक बढ़ जाती है। रेल यात्रियों को ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से 16-16 फेरों के साथ चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलाए जाने से बिलासपुर, रायगढ़ ,प्रयागराज सहित इस मार्ग पर पड़ने वाले कई अन्य शहरों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन क्रमांक 04159 प्रयागराज- विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त 2026से लेकर 27 नवंबर 2026 तक प्रति शुक्रवार को प्रयागराज से चलेगी,इस ट्रेन के कुल 16 फेरें होंगे। यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज स्टेशन से सुबह 10:15बजे छूटेगी और दूसरे दिन शनिवार को दोपहर में 01:30 बजे विशाखापट्टनम स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 04160 विशाखापट्टनम- प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त 2026 से लेकर 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को चलेगी,यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से प्रति शनिवार दोपहर में 03:40 बजे छूटेगी और दूसरे दिन रविवार शाम को 05:30बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव-: शहडोल, अनुपपुर, पेन्ड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, के अलावा झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगड़ा, कूनेरू, पार्वतीपुरम,बोबबिली, विजयनगरम आदि रेलवे स्टेशन पर रूकते हुए चलेगी। प्रयागराज से छूटने वाली ट्रेन का निर्धारण समय के अनुसार यह ट्रेन शाम को 06:15 बजे शहडोल, अनुपपुर शाम 06:55,बजे, पेन्ड्रारोड रात 07:38बजे, बिलासपुर रात 10:15 बजे पहुंचेगी और बिलासपुर से 10:25 बजे छूटकर आगे गंतव्य की ओर बढ़ेगी। इसी प्रकार वापसी के समय यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से प्रत्येक शनिवार दोपहर 03:40 छूटेगी और दूसरे दिन सुबह रायगढ़ 03:55बजे पहुंचेगी , बिलासपुर सुबह 06:00बजे, पेन्ड्रारोड सुबह 08:33बजे, अनुपपुर सुबह 09:20बजे, शहडोल सुबह 10 बजे, और प्रयागराज स्टेशन शाम 05:30 बजे पहुंचेगी। जानकारी अनुसार इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में- 01 पावर कार, एसएलआरडी- 01कोच, सामान्य श्रेणी- 05 कोच, स्लीपर- 07कोच, एसी2-01 कोच, एसी3 – 04 कोच, एसी3 इकोनाॅमी- 03 कोच, कुल 22 कोच रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रीगण अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन ट्रेनों का ठहराव, समय आदि की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देखकर अपनी यात्रा शुरू करें।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!