A2Z सभी खबर सभी जिले की

भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर नीलकंठेश्वर धाम सलैया पंडखुरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से प्रारंभ हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन स्थल पर पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु का आत्मीय स्वागत किया गया। शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन को मिला व्यापक सहयोग

भव्य कांवड़ यात्रा के प्रमुख सूत्रधारों में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, बाबू मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर शैलेश कन्हैया तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं अनुज आनंद ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों, सहयोगियों, स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में शामिल हुए शिवभक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिवभक्ति की यह परंपरा आगे भी रहेगी जारी

श्रावण मास में आयोजित इस विशाल कांवड़ यात्रा ने कटनी अंचल में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का एक नया स्वरूप प्रस्तुत किया। हजारों कदमों से आगे बढ़ता आस्था का यह कारवां और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष इस बात के साक्षी बने कि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा आज भी जनमानस में उतनी ही गहरी है।

बाबू मदनलाल ग्रोवर की अगुवाई में प्रारंभ हुआ पांच वर्षीय संकल्प अब अपने द्वितीय चरण में पहुंच चुका है। इस धार्मिक संकल्प की निरंतरता आने वाले वर्षों में भी बनी रहेगी और नीलकंठेश्वर धाम तक पवित्र जल पहुंचाने की यह परंपरा और व्यापक स्वरूप लेगी—यही आयोजन से जुड़े शिवभक्तों की भावना और संकल्प है। श्रद्धा के कदम बढ़ते रहे, हर-हर महादेव गूंजता रहा और नीलकंठेश्वर धाम शिवभक्ति से अभिभूत होता रहा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!