
दिनाक 8 शनिवार को बयाना ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक लेकर आगामी नगर निकाय, पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत मंथन किया। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जन-जन तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को पहुंचाएं तथा आगामी चुनावों में भाजपा की विजय के लिए पूर्ण समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करें। संगठन की मजबूती ही विजय का आधार है
।




