बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर द*र्दनाक हादसा, अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से यु*वक की मौत
महराजगंज। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सभा इलाहाबास के टोला श्रीनगर निवासी गणेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक काफी देर से रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। दोपहर करीब दो बजे गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22921 स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने के बाद गार्ड ने मेमो के माध्यम से दुर्घटना की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना फरेंदा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
जीआरपी थाना फरेंदा के निरीक्षक राम समुझ सरोज ने बताया कि ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने पर मेमो के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुजफ्फरनगर पुलिस को जनता ने कहा- थैंक यू:सोशल मीडिया पर ट्रेंड, हजारों लोगों ने पुलिसकर्मियों को दिया सम्मान
10/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित हुए
10/08/2026
दूसरी सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मेराल
10/08/2026
चोटीला रावला भादरवा वेरा पर निम्बेश्वर महादेव मंदिर पर जागरण व महा प्रसादी का आयोजन किया गया ।
10/08/2026
सीएमओ ने किया कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण
10/08/2026
छात्राओ ने जाना पुलिस का पूरा नेटवर्क, डायल 112 एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली
10/08/2026
रक्षाबंधन पर्व को लेकर महापौर ने यातायात एवं अतिक्रमण शाखा के साथ की समन्वय बैठक
10/08/2026
चोटीला रावला भादरवा वेरा पर निम्बेश्वर महादेव मंदिर पर जागरण व महा प्रसादी का आयोजन किया गया ।
10/08/2026
पुलिस लाइन में सिंहस्थ ड्यूटी हेतु 11 वे प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, 85 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एक सप्ताह लेगे प्रशिक्षण
10/08/2026
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अभिषेक एकेडमी भिलाई के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!