जावरा। आनंदी हनुमान मुक्तिधाम, जावरा में आज धार्मिक आस्था, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र जी पांडेय के मुख्य आतिथ्य में भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
यह धार्मिक कार्य स्वर्गीय श्री कल्याणमल जी अग्रवाल की पावन पुण्य स्मृति में अग्रवाल परिवार (सबका कल्याण) द्वारा करवाया जा रहा है। परिवार द्वारा भगवान महादेव की प्रतिमा का लाभ लेते हुए इसे समाज एवं क्षेत्र के कल्याण के लिए समर्पित किया गया है। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे ने अग्रवाल परिवार के राधेश्याम अग्रवाल,रमेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,हेमंत अग्रवाल का शाल श्रीफल से बहुमान किया एवं प्रार्थना की कि भगवान महादेव की कृपा से अग्रवाल परिवार सहित समस्त क्षेत्रवासियों का कल्याण हो।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मुक्तिधाम परिसर को अधिक हरा-भरा एवं सुंदर बनाने की दिशा में सभी को प्रेरित किया।
मुक्तिधाम के विकास को लेकर विधायक की महत्वपूर्ण घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने आनंदी हनुमान मुक्तिधाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुक्तिधाम में पूर्व से घोषित महिला स्थान गृह के निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विधायक निधि से एक हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की गई इन घोषणाओं से मुक्तिधाम में आने वाले नागरिकों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है राजू भैया ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाओं का विस्तार भी निरंतर प्राथमिकता में रहेगा साथ अपने परिवार की ओर से 111000 की राशि आनंदी हनुमान मंदिर निर्माण में प्रदान करी इस अवसर पर जावरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, मंदिर समिति एवं श्मशान घाट समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आनंदी हनुमान श्मशान घाट समिति अध्यक्ष धर्मचंद चपलोद, सचिव चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष टुकड़िया मंदिर निर्माण समिति संयोजक दशरथ कसानिया, राजेश धाकड़ एवं जिला भाजपा महामंत्री महेश सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, राकेश मेहता, पारस गादिया ,सुशील चपलोद, घनश्याम सोलंकी ,अजय सिंह भाटी ,संजय दासोत ,वार्ड पार्षद जानी बाई धाकड़ ,मनीष ऊंटवाल, महावीर डांगी रंजीत सिंघल विनोद अग्रवाल, सुभाष डूंगरवाल ,राहुल चपडोद, वीरेंद्र सिंह चौहान ,राहुल उपमन्यु, विमल सिसोदिया ,राजेश बरमेचा, राधेश्याम सालित्रा ,जगदीश उपमन्यु अभय कोठारी, फतेह लाल बुरड़, सुनील यति, प्रमोद रावल, रामविलास धाकड़ ,कमलेश सागित्र ,रवि गुल्या ,रमेश कासनिया ,सुनील वाक्तरीया,सोनू यादव, चंद्र प्रकाश सोलंकी, नंदकुमार महावर, मोतीलाल यदुवंशी, गोपाल मेडतवाल ,संतोष शर्मा ,मनोहर पांचाल, गणेश सेकवाडिया, विजय दोसाया, भूपेन नामदेव ,श्याम नायमा, चेतन खमोरिया, विजय नाहर अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। भगवान महादेव की प्रतिमा स्थापना से मुक्तिधाम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा, वहीं वृक्षारोपण एवं विकास कार्यों से परिसर को नई दिशा मिलेगी|
कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्र प्रकाश ओस्तवाल और आभार प्रदर्शन सुभाष टुकड़िया ने किया|