A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारत विकास परिषद नारनौल का तीज महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

13 नए सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ, गीत-संगीत के साथ मनाया पर्व

  1. *भारत विकास परिषद नारनौल का “तीज महोत्सव” हर्षोल्लास से संपन्न*
  2. *13 नए सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ, गीत-संगीत के साथ मनाया पर्व
    Screenshot 20260809 183329 WhatsApp

      कार्यक्रम में नृत्य करती महिलाएं

नारनौल सोमदेव शर्मा

*नारनौल।* भारत विकास परिषद शाखा नारनौल द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शनिवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में परिषद का तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कार, संस्कृति और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात महिलाओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। गणेश वंदना के बाद महिला सहभागिता सुचेता गोगिया के सानिध्य में सभी महिलाओं ने कुर्सी पकड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और हरियाली तीज के पारंपरिक गीत गाते हुए तीज महोत्सव का आनंद लिया।

मंच संचालन करते हुए सचिव संदीप शुक्ला ने सभी नए सदस्यों को मंच पर आमंत्रित किया। नए सदस्यों को विजय जिंदल, डॉ. शिवकुमार, नरोत्तम सोनी, वीडी वशिष्ठ, गोपाल मित्तल, कविंद्र सचदेवा, सुनील चुघ, भगत सिंह सैनी आदि वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र व भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने नए सदस्यों एडवोकेट हितेश वर्मा, दिनेश सांखला, दीपक जोशी, राहुल वर्मा, विकास बंसल, डॉ. नरेश यादव, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनोद कुमार, मनीष भारद्वाज, यशपाल अरोड़ा, सतीश भल्ला, यशवीर वर्मा एवं अंकित गुप्ता को सदस्यता की शपथ दिलाकर परिषद परिवार में शामिल किया गया। अध्यक्ष मुकेश जैन ने कार्यक्रम में पधार कर शोभा बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखने और आपसी सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को तीज महोत्सव की बधाई दी और परिवार मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में बजरंग लाल गुप्ता, नवीन गुप्ता, पवन यादव, विनय मित्तल, सुभाष सिंगला, सुभाष कश्यप, मधुर गर्ग, सतीश सैनी, संजय शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, अशोक कुमार, पवन अरोड़ा, नरेश गोगिया, अशोक सिंघल, राजकुमार चौधरी, हरिकिशन गौड़, दिनेश शर्मा, प्रवीण बंसल, हितेश गौड़, प्रीति शर्मा, प्रतिमा भारद्वाज, सरोज कश्यप, पूजा सैनी, मीतू जैन, महक शुक्ला, रेणु मित्तल, पूजा गर्ग, मोनिका गुप्ता, मुकेश देवी, डॉ. ऊषा यादव, लक्ष्मी सचदेवा, रवीना सोनी, सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!