सिद्धार्थनगरः लोटन में पानी में मिला अज्ञात शव,
इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
लोटन थाना क्षेत्र में पानी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जगदीश स्वामी मंदिर से करीब 100 मीटर आगे पानी में लोगों ने शव को देखा। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना लोटन पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पानी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और शव की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है।




